Friday, April 7, 2023

हनुमान जी की धूमधाम से मनाई गई जयंती ।

हनुमानजी की धूमधाम से मनाई गई जयंती।

हनुमान जयंती पर पढ़ा गया विधिवत हनुमान 
चालीसा।

जया किशोरी जी महाराज ने हनुमान जन्म उत्सव के बारे में विस्तार से बताया लोगों को किया भावविभोर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर कस्बा में मनाई गई समारोह पूर्वक हनुमानजी की जयंती। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान चालीसा पढ़कर मनाई गई हनुमान जयंती दर्जनों की संख्या में पुरुष व महिला एकत्रित हुए। इस दौरान कथावाचक जया किशोरी जी महाराज ने हनुमान जी के जन्म उत्सव से लेकर श्रीराम जी के लिए किए गए कार्यों की कथा सुनाई। वही बताया कि हनुमान जी भगवान श्रीराम के सबसे बड़े भक्तों में से एक थे। भगवान श्रीराम हनुमान को सबसे प्रिय भक्त मानते थे। हनुमान जी को सीता माता पुत्र मानती थी। आज भी सबसे बड़े भक्तों में हनुमानजी का नाम लिया जाता है। आज भी सच्चे मन से जो भी हनुमान जी की भक्ति भाव से पूजा करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। इस दौरान मुख्य रुप से हिमांशु जायसवाल, मंगल जायसवाल,ज्ञानेंद्र मिश्रा, शिवदान चौरसिया,पुरुषोत्तम यादव,आलोक चौरसिया, संतोष जायसवाल,बबलू राय,सुनील सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment