Friday, April 21, 2023

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नूरजहां बानो ने महाराजगंज नगर पंचायत से किया नामांकन।

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नूरजहां बानो ने महाराजगंज नगर पंचायत से किया नामांकन।

नूरजहां बानो ने महाराजगंज से समाजवादी टिकट पर ठोका ताल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नूरजहां बानो ने किया नामांकन वही अजमतगढ़ से सुभासपा के टिकट पर गीता भारद्वाज ने किया नामांकन।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में समाजवादी पार्टी के महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नूरजहां बानों ने अपने समर्थकों के साथ सगड़ी तहसील पर नामांकन किया इस दौरान दर्जनों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं नूरजहां बानो ने महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर परचम लहराने का दावा किया। अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सुभासपा प्रत्याशी गीता भारद्वाज ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया इस दौरान उन्होंने जीत का दावा किया। महाराजगंज नगर पंचायत से पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद की चुनाव लड़ रही नूरजहां बानो ने नामांकन के साथ ही महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर घमासान शुरू हो गया इस दौरान गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष हरिराम यादव,इसरार, बिंदु, विनोद, सलीम, अभिमन्यु आदि दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment