चौकी लालगंज,थाना देवगांव पर जवानों के लिए बड़ाखाना का आयोजन एवं नवीन भोजनालय का उद्घाटन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ के थानो पर भ्रमण के दौरान पुलिसकर्मियों के भोजनालयों में उत्तम व्यस्था के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों को भोजनालय के नवीनीकरण कर पेयजल इत्यादि की उचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया था। कल 13.04.2023 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य द्वारा चौकी लालगंज पर नवीन भोजनालय का उद्घाटन किया गया। जिसमें बैठने हेतु फर्नीचर, पेयजल हेतु RO, हाथ धोने हेतु बेसिन,गैस चूल्हा,स्टोर में खाद्य समाग्री हेतु कंटेनर,प्रकाश की व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के पश्चात पुलिसकर्मियों के लिए बड़ाखाना का आयोजन किया गया। बड़ाखाना किसी भी सुरक्षा बल के जवानों के लिए एक परम्परागत आयोजन हैं। जिसमें सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं एवं समस्त उच्चाधिकारियों द्वारा सबसे पहले अपने जवानों को बैठाकर भोजन परोसा जाता है। यह पुलिस बल में जवानों की मेहनत के प्रति धन्यवाद ज्ञापन का प्रतीक होने के साथ साथ पुलिस बल में आपस मे टीम भावना को बल देता हैं एवं मनोबल को प्रोत्साहन देता है। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह आईपीएस (प्रशिक्षणाधीन) मनोज रघुवंशी क्षेत्राधिकारी लालगढ़, SDM लालगंज, थाना प्रभारी देवगांव, थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर, SHO बरदह, SO तरवां, SO मेहनगर इत्यादि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment