पूर्व चेयरमैन के घर इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन।
रोजेदारों ने खोला रोजा मांगी अमन चैन की दुआ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के पूर्व चेयरमैन एबाद अहमद के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने हिस्सा लिया किया रोजा इफ्तार मुल्क में अमन चैन के लिए मांगी दुआ।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जीयनपुर के आज़ाद नगर वार्ड में पूर्व चेयरमैन एबाद अहमद ने अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने हिस्सा लिया और रोजा इफ्तार किया रोजा इफ्तारी से पहले सभी रोजेदारों ने एक साथ अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजर्ग,नौजवान व बच्चों के साथ साथ हिन्दू भाइयों ने भी शिरकत की जहां गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली। वहीं मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया पूर्व चेयरमैन एबाद अहमद ने बताया कि पवित्र रमजान एक इबादत का महीना है जो रोजेदारों को बुराइयों से बचने की सीख देता है। कहा कि रमजान समाज में भाईचारे और समरसता की सीख देता है। उन्होंने बताया की मेरे द्वारा हर वर्ष रमजान की 10 तारीख को इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें नगर के रोजेदारों के साथ साथ हिन्दू भाइयों का भी आगमन होता हैं। और सभी लोग एक साथ रोजा खोलते हैं। इस दौरान आफ़ताब अहमद,अबरार अहमद,तुफैल अहमद,सेराज अहमद,आफाक खान,नेहाल महेंदी,ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment