Thursday, April 20, 2023

समाजवादी पार्टी की मीना देवी ने बिलरियागंज नगर पालिका से किया नामांकन।

समाजवादी पार्टी की मीना देवी ने बिलरियागंज नगर पालिका से किया नामांकन।

मीना देवी ने समाजवादी पार्टी से बिलरियागंज में ठोकी ताल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज नगर पालिका की समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मीना देवी ने सगड़ी तहसील पर किया पर्चा दाखिल कार्यकर्ताओं के सहयोग से परचम लहराने का किया दावा। गुरुवार को समाज वादी पार्टी की प्रत्याशी मीना देवी पत्नी राजेश पासवान पूर्व प्रमुख ने बिलरियागंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर नामांकन किया मीना देवी पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ रही हैं। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं के बल पर परचम लहराने का दावा किया है। बिलरियागंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर अभी तक अन्य किसी दल के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। वही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मीना देवी के साथ गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ हरिराम सिंह,मोहम्मद आरिफ,पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र पटेल, लवकुश प्रतिनिधि विधायक गोपालपुर,राजेश पासवान पूर्व प्रमुख सहित दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सगड़ी तहसील पर पहुंचकर गुरुवार को जोश के साथ नामांकन किया वहीं मीना देवी ने पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का दावा किया।

No comments:

Post a Comment