Sunday, April 2, 2023

शिक्षा सत्र प्रारंभ होते ही प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में बंटी किताब।

शिक्षा सत्र प्रारंभ होते ही प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में बंटी किताब। 

शिक्षा सत्र प्रारंभ पर पुस्तक पाकर बच्चों के चेहरे खिले।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र में नए  शिक्षा सत्र के प्रारंभ में ही प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में बंटी पुस्तक,पुस्तक पाकर बच्चों के चेहरे खिले। अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र के बीआरसी पर शिक्षा सत्र प्रारंभ के पूर्व से ही प्राथमिक व जूनियर विद्यालय की कक्षाओं की पुस्तकें आकर रखी हुई थी। शिक्षा सत्र प्रारंभ होते ही पहले दिन से ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा अपने अपने विद्यालय में पुस्तक वितरण का कार्य शुरू किया गया। वही खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर पर 678 छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र में बच्चों को निपुण करने के लिए सत्र के प्रारंभ में ही उन्हें पुस्तक वितरित की जा रही है। वही विद्यालय पर सत्र के पहले ही दिन पुस्तक पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। इस दौरान भव्य रुप से बच्चों में पुस्तक वितरण का कार्य किया गया विद्यालय के प्रधानाध्यापक जर्रार हुसैन ने बताया कि पहली बार पुस्तकों को बच्चों में नए शिक्षा सत्र के पहले दिन वितरित किया गया। इस दौरान शिक्षक हरकेश मिश्रा,सुरजीत सिंह,चिंता राय, शरबत खान,अनुराग राय,संजय यादव सहित विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment