Tuesday, April 4, 2023

स्ववित्तपोषित शिक्षकों का क्रमिक धरना समाप्त।

स्ववित्तपोषित शिक्षकों का क्रमिक धरना समाप्त।

कॉलेज प्रशासन व स्ववित्तपोषित शिक्षकों के बीच वार्ता सफल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी महाविद्यालय पर स्थगित धरना वार्ता के बाद हुआ समाप्त प्रशासनिक अधिकारियों को कालेज प्रशासन ने दी सूचना।
जानकारी के अनुसार मालटारी महाविद्यालय पर विगत 7 दिनों से स्ववित्तपोषित शिक्षकों के द्वारा अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक धरना किया जा रहा था। जिसको उपजिलाधिकारी और कोतवाल की पहल पर स्थगित कर प्रबंधक व स्ववित्तपोषित शिक्षकों के बीच मंगलवार की सुबह 11:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक सार्थक और सफल वार्ता हुई। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के स्ववित्तपोषित शिक्षकों,प्रबंधक,प्राचार्य एवं स्व वित्त पोषित शिक्षकों के संगठन मंत्री डॉ घनश्याम दुबे के बीच विभिन्न मांगों को लेकर बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की समस्त मांगे  प्रबंधक द्वारा मान ली गई। इसके बाद धरना एवं आमरण  अनशन को समाप्त किया गया और शासन स्तर पर सबको रजिस्टर्ड पत्र द्वारा सूचना दे दी गई। वही मांग पूरी होने पर स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment