बलवा और गोली चलने की नाम बदल कर झूठी सूचना देने पर मुकदमा दर्ज।
चौकी प्रभारी लाटघाट ने दर्ज कराया मुकदमा।
20 दिसम्बर को देर शाम दी गयी थी झूठी सूचना।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तरोंका गांव में 20 दिसंबर को देर शाम उदका गांव निवासी रामानंद यादव पुत्र शिवबचन यादव ने अपना नाम बदलकर पुलिस को हरिप्रसाद बताते हुए मोबाइल से 112 नंबर पर पहली बार फोन किया कि मेरे भाई राजेश कुमार यादव को गांव के सोनू अहीर ने तरौका गया के काली मंदिर के पास गोली मार दी है।जिससे में एम्बुलेंस की सहायत चाहता हूँ। यह फोन 6 बजकर 18 मिनट पर किया गया। पुनः 6 बजकर 34 मिनट पर सूचना दिया कि बलवा हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच पड़ताल की तो पूरी सूचना झूठी पाएगी जिस पर चौकी प्रभारी लाटघाट सौरव कुमार सिंह द्वारा हम राहियों के साथ पुनःअगल बगल गांव में जांच की इस तरह की कोई घटना नहीं पाई गई एवं मोबाइल से जब ट्रेस हुआ तो उसका नाम दूसरा पाया गया।जिसके खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में चौकी प्रभारी लाटघाट सौरभ सिंह की ततहरीर पर संबंधित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि झूठी सूचना देने एवं नाम बदलकर पुलिस को गुमराह करने को लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
No comments:
Post a Comment