Tuesday, December 6, 2022

प्रधानाध्यापक हत्याकांड के मुख्य आरोपी की रिमांड लेने में जुटी जीयनपुर पुलिस।

प्रधानाध्यापक हत्याकांड के मुख्य आरोपी की रिमांड लेने में जुटी जीयनपुर पुलिस।

मुख्य आरोपी प्रधान पति न्यायालय में हाजिर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसडा आईमा गांव निवासी प्रधानाध्यापक संजय यादव को अखईपुर स्कूल जाते समय 1 दिसंबर दिन गुरुवार को सुबह लगभग 9:00 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें शिक्षक के छोटे भाई शैलेश यादव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दो अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज चूंकि है। वही तीसरे अभियुक्त द्वारा न्यायालय में सरेंडर कर दिया गया था। जिसका रिमांड लेने के लिए न्यायालय पहुंची जीयनपुर पुलिस। सोमवार की देर शाम मुख्य आरोपी कसड़ा आईमा निवासी प्रधान पति वीरेंद्र यादव उर्फ डब्लू आजमगढ़ न्यायालय में हाजिर होने के बाद मंगलवार को जीयनपुर पुलिस प्रधानाध्यापक हत्याकांड के मुख्य आरोपी की रिमांड लेने के लिए न्यायालय पहुंची। पूर्व में पिता मेवालाल यादव और छोटा भाई बृजेश यादव को जीयनपुर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। प्रधान पति वीरेंद्र यादव उर्फ डब्लू यादव के न्यायालय में हाजिर होने के बाद जीयनपुर पुलिस शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी। जिसके बाद हत्या की गुत्थी व हत्या में प्रयुक्त हथियार पुलिस बरामद करेगी। वहीं क्षेत्र में हत्या की गुत्थी सुलझाने को लेकर आपस में चर्चा परिचर्चा तेजी से चल रही है।

No comments:

Post a Comment