Friday, December 9, 2022

अजमतगढ नगर पंचायत में बनेगी पुलिस चौकी।

पुलिस चौकी के लिए प्रस्तावित भूमि का क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने किया निरीक्षण।

अजमतगढ नगर पंचायत में बनेगी पुलिस चौकी।

प्रस्तावित भूमि का क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह ने किया निरीक्षण।

गोगा साव भीखी साव स्वतंत्रता सेनानी प्रतिमा के समीप बनेगी पुलिस चौकी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में आदर्श पुलिस चौकी की प्रस्तावित भूमि का क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने किया निरीक्षण।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ नगर पंचायत के जीयनपुर अजमतगढ़ मार्ग पर गोगा साव भीखी साव स्वतंत्रता सेनानी पार्क व प्रतिमा के समीप राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार पान्डेय ने बताया कि गाटा संख्या 929 क 64 एअर नवीन परती पर पुलिस चौकी निर्माण के लिए जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज को भूमि का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह व जीयनपुर थाना प्रभारी अवधेश अवस्थी ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह ने अजमतगढ कस्बा के स्वतंत्रता सेनानी गोगा साव भीखी साव की प्रतिमा को नमन कर प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। अजमतगढ़ कस्बा में स्थायी आदर्श पुलिस चौकी स्थापना से नगर पंचायत वासियों को सुविधाएं मिलेंगी।वही अजमतगढ़ पुलिस चौकी ताल सलोना के किनारे से संचालित हो रही थी।

No comments:

Post a Comment