Monday, December 19, 2022

जीयनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामशाला निवासी अनिच्छित हत्या के प्रयास के आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें 27 सितंबर वर्ष 2016 को रामाधार पुत्र दासू व शीला देवी पत्नी पति राज व विजया पत्नी पंचराम जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि राजेश पुत्र डमलू, देशराज पुत्र प्रताप,बबलू पुत्र लुगाई प्रताप पुत्र लोधई,उमेश पुत्र रामानुज निवासी रामशाला के ऊपर धारा 308,452,323,504, 506 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जीयनपुर एसआई रामगोपाल त्यागी ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रताप पुत्र लोधई को उसके घर से सुबह 8:00 बजे गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment