जीयनपुर थाना का होगा बटवारा लाटघाट में बनेगा थाना सरकार ने मांगा प्रस्ताव।
जीयनपुर--रौनापार थाना के दर्जनों गांव होगे सामिल।
105 बिस्वा जमीन का किया गया पूर्व में प्रस्ताव।
नक्सा,क्षेत्रफल एव जनसँख्या का हो रहा सर्वे,सीओ ने बैठक कर मांगी आख्या ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली और रौनापार थाना क्षेत्र का बटवारा होकर एक नया थाना लाटघाट बनाने का प्रस्ताव पूर्व में किया गया था। जिसके लिए 105 बिस्वा जमीन का प्रस्ताव लाटघाट के नाम से आसपुर गांव में किया गया है।जिसको लेकर शनिवार को देर शाम क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह द्वारा रौनापार एवं जीयनपुर थाना प्रभारियों के साथ एवं चौकी प्रभारियों के साथ एक बैठक आहूत कर लाटघाट थाना से सम्बंधित गावों की सूची तलब की। लाटघाट थाना को बनाने के लिए जीयनपुर क्षेत्र से दर्जनों गांव एवं रौनापार थाना क्षेत्र से दर्जनों गांव शामिल किए जाने की संभावना है। जहां पर सरकार द्वारा तेजी से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। एवं थाना क्षेत्र का निर्माण करने के लिए अलग से जनसंख्या नक्शा और उस गांव का क्षेत्रफल का सर्वे कराया जा रहा है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 2024 तक नया थाना बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। जिससे लोगों की भागदौड़ से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस संबंध में कोतवाल जीवनपुर यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि प्रस्ताव मांगा गया है एवं एक बैठक भी सीओ सगड़ी के अध्यक्षता में की गई। जिस पर गहन मंथन और विचार विमर्श किया गया। थाने की चर्चा को लेकर काफी वर्षों से मामला चल रहा है पर अब सरकार थाना के निर्माण के लिए काफी गंभीर दिख रही है। जिसे जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इस बैठक के दौरान सीओ सगड़ी द्वारा जीयनपुर लाटघाट रौनापार महुला थाना व चौकी प्रभारियों से सूची तलब की एवं संबंधित गांव की पूरी रिपोर्ट कार्ड मांगा गया।वहीं उन्होंने हिदायत दी की सही आंकड़ो के साथ लाटघाट गांव की आबादी सहित बकायदा क्षेत्रफल के साथ संबंधित जनसंख्या की पूरी जानकारी प्रस्तुत की जाए। जिस पर की सरकार द्वारा नया थाना बनाए जाने पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो सके।वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट अंतर्गत मिश्रपुर,फतेहपुर,घाघरा,खाड़,चौकों खुर्द,चौको बुजुर्ग,तरौका,बालीपुर,जमीन हरखोरी आदि गांव नए थाना क्षेत्र में जोड़े जा सकते हैं। वही रौनापार थाना क्षेत्र के महुला,सुरैना,मेघपुर,जोकहरा, गांगेपुर,सहबदिया सुल्तानपुर,पर्शिया,सहनूपुर,बनियापार रामपुर द्वारा आदि गांव नए थाना में जोड़े जा सकते हैं। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,रौनापार थाना प्रभारी कौशल पाठक,चौकी इंचार्ज लाटघाट सौरभ सिंह,चौकी प्रभारी महुला बंसराज सिंह सहित अन्य एसआई उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment