आईटीआई कॉलेज में छात्रों को टेबलेट हुआ वितरित।
टेबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिले।
प्रबंधक ने तकनीकी छात्रों को किया प्रेरित "कर लो दुनिया मुठ्ठी में"
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के शशि आईटीआई मिश्रपुर में छात्रों को टेबलेट वितरित किया गया। टेबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिल गए प्रबंधक शशि राय ने तकनीकी छात्रों को दुनिया करलो मुट्ठी में की दी प्रेरणा। शासन के द्वारा नौजवानों को तकनीकी रूप से दक्ष करने के लिए व्यवसायिक विद्यालय में टेबलेट वितरण किया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को दिन में 12:00 बजे लाटघाट कस्बे में आईटी आई कालेज मिश्रपुर पर टेबलेट वितरण का कार्यक्रम समारोह पूर्वक किया गया। जिसमें प्रबंधक शशि राय ने दो दर्जन छात्रों को टेबलेट वितरित किया।इस दौरान प्राचार्य सर्वजीत यादव ने व्यवसायिक छात्रों का मनोबल बढ़ाया वही टेबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिल गए छात्रों को संबोधित करतें हुए प्रबंधक शशि राय ने दुनिया करलो मुट्ठी में का मंत्र दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमोद यादव,दिव्यांशु,विपिन सिंह,राज कुमार,सूरज,अनुज, विवेक,प्रिंस,सूरज,अभिषेक, राजन,अजय,अखिलेश,सुधीर, आलोक,रघुवीर आदि दर्जनों की संख्या में छात्र मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment