सुभासपा विधानसभा सगड़ी अध्यक्ष से प्रधान पति ने की मारपीट,कार्यकर्ताओं में आक्रोश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेपुर निवासी सुभासपा विधानसभा सगड़ी अध्यक्ष ने प्रधान पति पर मारने पीटने का लगाया आरोप दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर दी तहरीर लगाई गुहार।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को साल्हेपुर निवासी रामबरत राजभर पुत्र घुरा राजभर जो ग्राम पंचायत साल्हेपुर के निर्वाचित सदस्य भी हैं बाजार से घर वापस जाते समय भूपेंद्र सिंह पुत्र सत्य प्रकाश प्रधान पति और अवध नारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने ग्राम सभा की जमीन बजरंग बली पूर्व माध्यमिक विद्यालय को आवंटित करने को लेकर ग्राम पंचायत सदस्य से हस्ताक्षर करवाया था। विरोध करने पर सामुदायिक भवन के सामने गाली गलौज करते हुए ग्राम पंचायत सदस्य से मारपीट की जीयनपुर थाने पर रामबरत राजभर व दर्जनों की संख्या में सुभासपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर तहरीर दी व न्याय की गुहार लगाई।इस दौरान बबलू,श्रवण,रिकू,संजू, कैलाश आदि दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment