Thursday, December 1, 2022

हत्या आरोपी के ऊपर पूर्व में शिक्षक की हत्या का लगा था आरोप।

हत्या आरोपी के ऊपर पूर्व में शिक्षक की हत्या का लगा था आरोप।

आधा दर्जन संगीन अपराध में पूर्व में पिता व पुत्र के ऊपर दर्ज है मुकदमे।

यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह के करीबी रहे है पिता व पुत्र।

शिक्षक की हत्या के आरोपी से चुनावी रंजिश व जमीन को लेकर पहले से था विवाद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसडा आईमा गांव निवासी प्रधानाध्यापक संजय यादव पुत्र राजबली यादव का आरोपी परिवार से प्रधानी चुनाव और मतदान के दिन दोनों परिवारों में जमकर हुई थी मारपीट जिसमें राजबली यादव व उनके मृतक पुत्र संजय यादव गंभीर रूप से घायल हुए थे। वही दोनों परिवारों में राजबली यादव के घर के समीप एक एकड़ जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। रामअवतार यादव को मृतक दिखाकर 1 एकड़ जमीन राजबली यादव ने बैनामा करा लिया था। वही आरोपी परिवार के मेवालाल यादव ने राम अवतार यादव को जिंदा दिखाकर उनसे दोबारा वसीयत करा ली। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच विगत कई वर्षों से न्यायालय में विवाद चल रहा है। वही आरोपी प्रधान पति विरेंद्र यादव उर्फ डब्लू यादव व बृजेश यादव और पिता मेवालाल यादव के ऊपर जीयनपुर थाने पर आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में शिक्षक तेजप्रताप राय निवासी बासगांव की चुनहवा मे मालटारी बाजार जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें वीरेंद्र यादव और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें एक मुकदमे में आजीवन कारावास भी हो चुका है। पूर्व में मेवालाल यादव व उनके पुत्र वीरेंद्र यादव उर्फ डब्लू यादव का यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह गैंग के करीबी रहे है।

No comments:

Post a Comment