Thursday, December 1, 2022

अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर गाड़ी दीवाल से टकराई माता की मौत पुत्र घायल।

अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर गाड़ी दीवाल से टकराई माता की मौत पुत्र घायल।

बीती रात आजमगढ़ से घर वापस जाते समय दाउदपुर पेट्रोल पंप के समीप हुई दुर्घटना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात्रि में अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आजमगढ़ से घर वापस आते समय आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर दाउदपुर पेट्रोल पंप के समीप दीवाल से टकराई माता की मौत पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
बुधवार की रात्रि 10:30 बजे आजमगढ़ से घर वापस आते समय आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर के समीप दाउदपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सड़क किनारे दीवाल से टकरा गई। जिसमें महिला दूइजी देवी पत्नी अमरनाथ यादव निवासी अमुआरी थाना जीयनपुर गंभीर रूप से घायल हो गई वही उनका पुत्र अखिलेश यादव पुत्र अमरनाथ यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला दूइजी देवी की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार व अमुआरी गांव में कोहराम मच गया। मृतका दूइजी देवी के पास दो पुत्र व एक पुत्री थी।

No comments:

Post a Comment