Tuesday, December 6, 2022

कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालय में तेजी से कार्य पूर्ण करने के लिए हुई समीक्षा बैठक।

प्राथमिक विद्यालय कायाकल्प को लेकर हुई समीक्षा।

कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालय में तेजी से कार्य पूर्ण करने के लिए हुई समीक्षा बैठक।

सचिव के साथ बैठक कर कायाकल्प योजना की प्रगति जांची।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास पर खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय सिंह व खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने सचिवों के साथ बैठक कर कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय में चल रहे कार्यों की प्रगति जांची। अजमतगढ़ खंड विकास पर मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें मुख्य रुप से शुद्ध पेय जल,दिव्यांग शौचालय,बालक व बालिका शौचालय,चाहर दीवारी निर्माण,विद्यालय की साफ-सफाई सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर प्रगति जांच की गई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने प्राथमिक विद्यालय में चल रहे। कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी सचिव को निर्देशित किया। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय कुमार सिंह सभी विद्यालय में कायाकल्प योजना के तहत गुणवत्ता पूर्ण प्राथमिक विद्यालय में कार्य कराने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य रुप से अमरजीत,सुरेंद्र प्रसाद,कमलेश  कुमार,अमरदीप,प्रदीप उपाध्याय,आकांक्षा,ज्ञानदीप,
जितेंद्र सहित दर्जनों की संख्या सचिव मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment