Sunday, December 4, 2022

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन 220 मरीजों का हुआ इलाज।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन 220 मरीजों का हुआ इलाज।

आशादीप हॉस्पिटल में हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ पर आशादीप हॉस्पिटल नर्सिंग होम पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों मरीजों को नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार कि सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक आशादीप हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों मरीजों को इलाज के साथ नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। इस दौरान नि:शुल्क इलाज शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुराग राय ने इलाज के साथ आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज के लिए प्रेरित किया वही नि:शुल्क इलाज के प्रेरित किया। वही सप्ताह में एक बार  अजमतगढ़ व जनपद पर सदैव सेवा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई वही 220 मरीजों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन का लाभ लिया। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के साथ-साथ दवा का वितरण किया गया। प्रबंधक दीपक राय ने बताया कि गरीब व मजदूरों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर सुभाष सिंह,डॉ पवन राय, डॉक्टर संजय गौड़,डॉ सुमित सिंह,डॉक्टर संदीप यादव दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment