उपजिलाधिकारी ने मंदूरी एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए ग्रामीणों से की वार्ता।
विस्थापित ग्रामीणों को विस्थापन का मिलेगा मुआवजा।
मंदूरी एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर उपजिलाधिकारी की वार्ता रही बेनतीजा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने सचिवालय हसनपुर पर ग्रामीणों से की वार्ता। विस्थापित ग्रामीणों को विस्थापन का मिलेगा मुआवजा,वार्ता रही बेनतीजा। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी योजना एयर कनेक्टिविटी के तहत सगड़ी तहसील क्षेत्र के मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह व न्यायिक उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मोर्य ने मंगलवार की सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक ग्रामीणों से सचिवालय हसनपुर पर ग्रामीणों से वार्ता की। इस दौरान आधा दर्जन गांव के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे वहीं उप जिलाधिकारी ने उनकी शंका का समाधान किया बताया कि किसानों को उनकी जमीन का चार गुना मुआवजा शासन के द्वारा दिया जाएगा। वहीं उनके मकान का मुआवजा अलग से मिलेगा साथ ही विस्थापित हो रहे ग्रामीणों को विस्थापन का मुआवजा भी दिया जाएगा। ग्रामीणों ने विस्तारीकरण के लिए सर्व एवं मूल्यांकन के लिए सहमति पर वार्ता बेनतीजा रही ग्रामीणों ने आपस में सहमति बनाने के लिए और समय की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से मंदूरी प्रधान लालता राजभर,संदीप उपाध्याय,केदार, संजय राम,प्रकाश यादव,विजय राम,अवतार इत्यादि दर्जनों लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment