Sunday, December 4, 2022

जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता शिक्षक की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार तीसरे की तलाश जारी।

प्रधानाध्यापक की हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने प्रधानाध्यापक की हत्या में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता शिक्षक की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार तीसरे की तलाश जारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा (गोड़इत पट्टी )गांव निवासी प्रधानाध्यापक की हत्या में जीयनपुर पुलिस को मिली सफलता दूसरे आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार तीसरे की तलाश जारी। 
जानकारी के अनुसार एक दिसंबर गुरुवार कि सुबह लगभग 9:00 बजे स्कूल जाते समय अखईपुर कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय यादव पुत्र राजबली यादव उम्र लगभग 46 साल जीयनपुर थाना क्षेत्र के बाईपार गाँव के भठ्ठे के पास पीछे से एक बाइक पर दो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। गोली कमर के ऊपर लगी बताई जा रही है। जिससे वह बाइक से लगभग 50 मीटर तक भागे और वहीं गिर गए। आस पास खेतो में काम कर रहे थे शोर मचाये तो बदमाश मनिकाडीह की तरफ बदमाश भाग निकले। शोर सुनकर  प्राथमिक विद्यालय बाईपार से हेडमास्टर हरिकेश यादव जो उनके परिचित है पहुंचे और ऑटो से लादकर रामगढ़ चौक पर ले आए वहां एंबुलेंस पहुंची और लौटकर आजमगढ़ के सिधारी में प्राइवेट हॉस्पिटल पर ले गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
छोटे भाई शैलेश यादव ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर वर्तमान अजमतगढ़ प्रधान संघ अध्यक्ष के पति वीरेंद्र यादव उर्फ ड्ब्लू यादव व छोटा भाई बृजेश यादव और उनके पिता मेवालाल यादव पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया जीयनपुर पुलिस ने हत्या व 7 सी एल ए एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी हुई है। वहीं रविवार के दिन में 2:00 बजे मुबारकपुर मोड़ से आरोपी बृजेश यादव पुत्र मेवालाल यादव जीयनपुर कोतवाली यादवेंद्र पान्डेय ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में पिता मेवालाल यादव को जीयनपुर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वही प्रधान संघ अध्यक्ष पति डब्लू यादव उर्फ वीरेंद्र यादव अभी तक फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment