कुंटू सिंह की पत्नी व साले पर मुकदमा दर्ज।
न्यायालय की अवमानना का है आरोप।
गैंगस्टर,जालसाजी सहित कई मुकदमों में फरार चल रहे हैं आरोपित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी प्रदेश के टॉप टेन माफिया धुव्र सिंह कुंटू सिंह की पत्नी बंदना सिंह और साले अभिषेक सिंह के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में न्यायालय की अवमानना का मुकदमा गुरुवार को दर्जकर लिया गया। थाना प्रभारी बिलरियागंज ब्रह्मदीन पान्डेय ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि मुझे मुकदमा संख्या 488, 2022 गैंगस्टर एक्ट और जालसाजी की विवेचना दी गई है। मुकदमे में बंदना सिंह पत्नी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर व उनके साले अभिषेक सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी खुटहन थाना तरवा आरोपी है। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त प्रयास किया गया पर गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इनके विरुद्ध 12 सितंबर 2022 को गैर जमानती वारंट और धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई भी हो चुकी है। न्यायालय के द्वारा 17 नवंबर को 2022 को तीस दिन की दी गई समय सीमा भी समाप्त हो गई। लेकिन आरोपितो ने न तो आत्मसमर्पण किया न ही पुलिस की पकड़ में आए। आरोपित लगातार न्यायालय की अवमानना कर रहे हैं।वहीं थाना प्रभारी बिलरियागंज की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में न्यायालय की अवमानना का मुकदमा दर्ज किया गया है। वही जीयनपुर कोतवाल पान्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर लिया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment