Saturday, October 8, 2022

जीयनपुर और अजमतगढ़ में गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन।

जीयनपुर और अजमतगढ़ में गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन।

मौके पर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद,शांति तरीके से किया गया मूर्ति का विसर्जन। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर और अजमतगढ़ बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा शनिवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया।
नौ मां दुर्गा भवानी का हवन पूजन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को ट्रैक्टर,ट्राली,पिकअप पर लाद कर पूरे नगर पंचायत में भ्रमण कराया गया। इसके बाद जीयनपुर चौक पर डीजे की धुन पर काफी देर तक नाचते रहे और मां का जयकारा लगाते रहे। मां दुर्गा की प्रतिमा को रजादेपुर,नरईपुर, लाटघाट  होते हुए दोहरीघाट स्थित सरयू नदी के तट के किनारे चिन्हित स्थान पर विसर्जित किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा जिधर से गुजरती उधर देखने वालों का तांता लग जा रहा था‌। इस दौरान डीजे की धुन पर भक्त नाचते गाते चल रहे थे। वहीं भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान भी मौजूद थे। इस दौरान रविप्रकाश गुप्ता उर्फ डब्लू गुप्ता,हिमांशु जायसवाल,नितीश जायसवाल,दीपक गुप्ता,गोलू गुप्ता,जयहिंद मध्देशिया,जगदीश जायसवाल,तारा चंद्र जायसवाल लालू,मंगल जायसवाल,गुरु जायसवाल, सुनील सोनी,आलोक चौरसिया,पुरुषोत्तम यादव,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,पप्पू पाठक,राकेश जायसवाल,हरिशंकर यादव, मुन्ना यादव,अभिषेक राय,अंजना सिंह,शंमुन्ना माली आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment