तेजी से घट रहा है जलस्तर फिर भी खतरे के निशान के ऊपर हैं सरयू ।
प्रति घंटा 3 सेंटीमीटर की रफ्तार से घट रहा है जलस्तर।
जलस्तर घटने के बाद भी दुश्वारियां ज्यों की त्यों।
बंधे पर पानी का दबाव पूर्ववत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तरी भूभाग में प्रवाहित सरजू नदी का जलस्तर भले ही तेजी से तेज रफ्तार से घटने लगा है। लेकिन दुश्वारियां उसकी दूरी रफ्तार से बढ़ने लगी है। बाढ़ में फंसे लोगों के सामने खाने की समस्या, पशुओं के लिए चारे का जुगाड़, धसकते मकानों को बचाने की कवायद,बंद स्कूलों को फिर से नियमित संचालित करने की समस्या,बीमार लोगों के इलाज और डूबती फसलों के बर्बाद होने की संभावना बाढ़ पीड़ितों को अंदर तक झकझोर रही है। बाढ़ राहत शिविरों में देवारा के लोगों को सहारा और बाढ़ राहत सामग्री के वितरण तथा चौकियों पर कर्मचारियों की चौकशी को बाढ़ पीड़ित नाकाफी बता रहे हैं।
खतरा निशान पार कर 73.51 मीटर के उच्चतम स्थान पर पहुंचा सरयू नदी का जलस्तर 2 दिनों से लगातार घट रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रही है। रविवार को बदरहुआ नाले पर नदी का जलस्तर 72.85 मीटर था, जो सोमवार को घटकर 72.19 मीटर पर पहुंच गया। बावजूद इसके नदी अभी खतरा निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। महुला गढ़वल बांध पर पानी का दबाव अभी भी बना हुआ है। गांव से लोगों का पलायन अभी रुका नहीं है। बंधे के उत्तरी तरफ स्थित 121 गांव में पानी अभी भी चारों तरफ से लगा हुआ है। प्रशासन के मुताबिक 67 गांव में पानी अभी भी फैला है। 85 हजार आबादी इससे प्रभावित है। 557 नाव लगा कर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
No comments:
Post a Comment