पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की मनाई गई पुण्यतिथि।
सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन।
प्रधान,ब्लाक प्रमुख,विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहे विराजमान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बालीपुर गांव में स्वर्गीय रामजन्म यादव के पैतृक घर पर 14 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन में 12:00 बजे स्वर्गीय रामजन्म यादव के पैतृक गांव उनके घर पर 14 वीं पुण्यतिथि का आयोजन उनके राजनैतिक वारिस व भतीजे जिला पंचायत सदस्य सूर्यनाथ यादव ने किया। इस दौरान दलीय भावना से ऊपर उठकर सैकड़ों की संख्या में सम्मानित व गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने स्वर्गीय रामजन्म यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा ग्रहण के पश्चात रेलवे में नौकरी छोड़कर राजनैतिक व सामाजिक जीवन में ग्राम प्रधान के पद से शुरुआत कर अजमतगढ़ के ब्लॉक प्रमुख के बाद सगड़ी के दो बार विधायक के पश्चात मुलायम सिंह यादव के करीबी होने पर उनके मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चयन किया गया था। कई बार जिला पंचायत सदस्य भी रहे वर्ष 2008 में पंचतत्व में विलीन हो गए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर निरंतर हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि का आयोजन किया जाता है। इस बार स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को भी श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने याद किया व श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला पंचायत सदस्य सूर्यनाथ यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया वहीं उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव,हवलदार यादव,जयराम पटेल,अजय राम,जगदीश यादव, नंदलाल यादव,प्रोफेसर प्रेमचंद यादव,नारायन यादव,रामानंद यादव,ओम प्रकाश यादव,हरिकेश विश्वक्रर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment