Monday, October 17, 2022

भाजपा सरकार के मंत्रियों ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा,बांटा राहत सामग्री।

बाढ़ पीड़ितों के लिए हर सम्भव मदत होगी,बाढ़ का होगा स्थायी हल--दयालु

भाजपा सरकार के मंत्रियों ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा,बांटा राहत सामग्री।

बाढ़ पीड़ितों की होगी हर मदत ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के देवारांचल में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का सोमवार को प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों ने दौरा किया। और शिवपुर ढाला,सहदेवगंज,हैदराबाद,कुढही,जमुआरी, मसूरिया पुर,हाजीपुर, महुला में दर्जनों बाढ़ पीड़ितों राहत सामग्री का वितरण किया। प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' व सुरेश राही ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान बाढ़ से विस्थापित हुए लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और पीड़ितों को राहत पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का जिलाधिकारी को निर्देश दिया। दौरान सुबह से ही बाढ़ पीड़ित लोग बंदे पर बनाए गए बाढ़ पीड़ित आश्रय स्थलों पर भारी संख्या में लोग पहुंच गए थे लगभग 4:00 बजे पहुंचे मंत्रियों ने महाराजगंज से लोगों को राहत देनी शुरू की और देर रात तक महुला में राहत सामग्री वितरित किया गया। राहत सामग्री बांटने से पहले मंत्री ने राहत सामग्री पैकेट का भी निरीक्षण किया और राहत के लिए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने कर्तव्यों के प्रति संजीदा है ।योगी सरकार अंतिम व्यक्ति को मदत के लिए ततपर है और अंतिम वयक्ति तक हर सम्भव मदत करेगी बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं से अवगत है और उनकी मदत करने को तैयार है। हम दोनों मंत्री बाढ़ की स्थिति देखकर मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए यहां की स्थिति समझने के बाद बाढ़ के स्थायी निदान की कार्ययोजना तैयार किया जाएगा ताकि ऐसी त्रासदी से क्षेत्र के लोगों को बार-बार न झेलना ना पड़े और स्थायी हल निकाला जा सके। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को जिलाधिकारी आजमगढ़ को निर्देश दिया गया है कि बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र पीड़ितों को मुवावज़ा उपलब्ध कराया जाए।इस दौरान जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह,उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह,भाजपा नेता मनीष मिश्रा पिंटू,अरबिंद जायसवाल,प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह,पूर्व विधायक बन्दना सिंह,अधिशासी अधिकारी दिलीप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment