पांच पक्के एव 20 कच्चे मकान जमीदोज ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी बाढ़ घटते ही कटान तेज होने से देवारा खास राजा के पूर्वा झगरहवा में पांच मकान घाघरा विलीन हो गए जबकि बाढ़ जैसे जैसे घट रही है उससे रिहायसी मकान जमीजोद हो रहे है। जिससे लोगो की परेशानिया कम होने के बजाय दुःस्वरिया कम होने का नाम नही ले रही है खाने पीने के संकट के साथ ही अँधेरे में जीवन गुजारना पड़ रहा है नाव ही आवागमन का साधन होने से मुख्य बांध तक आने में घण्टो जान जोखिम में डालकर लोग रोजमर्रा की वस्तुएं खरीद रहे है।ऊपर से देवारा में मच्छरों के प्रकोप बढ़ने भी अब बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। वही झगरहवा गांव में राधेश्याम,श्यामदेव,इंद्रेश, प्रकाश,रमायन के पक्के मकान कट कर घाघरा में विलीन हो गए है। कटान काफी तेज होने से आबादी पर खतरा उत्तपन्न हो गया है। वही रामजतन,जगबली,रमेश,रिंकू,सुभावती,फेंकनी, अनिल,सतिराम,पार्वती,शंकर,सुग्रीव,सुनीता,मुराही,सुभाष,अरबिंद,सुशीला,श्रीमती, रामसमुझ,श्रीराम,उर्मिला आदि के मकान कट गए,जो गांव ही में दुसरो के घरों में शरण ले रखे है।क्षेत्रीय लेखपाल दीपक कुमार ने बताया कि पानी घटने के साथ कटान और कच्चे मकान तेजी से धरासाई हो रहे है। अबतक तीन दर्जन से ऊपर मकान कट गए है।झगरहवा में कटान तेज हो गयी है। जिससे अबतक पांच पक्के मकान कट गए है।
No comments:
Post a Comment