Thursday, October 13, 2022

ग्राम सभा के पोखरे पर कब्जा कर बनाया अवैध मकान, गिराने के लिए दिया प्रार्थना।

ग्राम सभा के पोखरे पर कब्जा कर बनाया अवैध मकान, गिराने के लिए दिया प्रार्थना।

पोखरी पर अवैध मकान बनाकर कब्जा करने का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद नूरुद्दीनपुर गांव निवासी मोहम्मद आसिम पुत्र फारुख ने सगड़ी तहसील पर प्रार्थना पत्र देकर पोखरी पर अवैध मकान बना कब्जा करने का आरोप लगाया वहीं अवैध मकान हटाने के लिए दिया प्रार्थना।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद आसिफ पुत्र फारुख ने सगड़ी तहसील पर प्रार्थना पत्र देकर नूरुद्दीनपुर गांव में गाटा संख्या 355 / 93 हेक्टेयर पोखरी की जमीन है। जिस पर गांव के शाह आलम व हसनैन व एनुलऐन पुत्रगण कदीर ने मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। पोखरे पर बने मकान को हटाने के लिए  तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। वहीं सगड़ी तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के लिए गुहार लगाई।

No comments:

Post a Comment