प्राथमिक के बच्चों ने विद्यालय पर धूम धाम के साथ मनाई दीपावली।
प्रतिवर्ष की तरह दीपावली का पर्व मनाया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय दाम महुला प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों ने दीपावली का पर्व विद्यालय परिषर में दो हजार से ऊपर दीपक जला कर पर्व मनाया। इस दौरान छात्रों में दीपावली पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। विद्यालय पर शनिवार को धनतेरस के पर्व को देखते हुए छात्रों ने सुबह से ही दीपावली की तैयारी में जुटे थे। इस दौरान छात्रों द्वारा विधिवत तरीके से हजारों दीपक विद्यालय परिषर में जलाकर रंगोली आदि बनाई और उत्साह पूर्वक दीपोत्सव का त्यौहार अध्यापकों के साथ धूमधाम से मनाया। विद्यालय परिसर में बने मां सरस्वती के चित्र पर दीपक जलाकर फूलमाला चढ़ाकर विधिवत प्रकार से पूजा अर्चना कर शिक्षा की देवी से कामना की। वही अंत में छात्रों को मिठाई मिठाई वितरित की गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय परिषर पर कई वर्षों से दीपोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिससे छात्रों में दीपावली को लेकर काफी उत्साह बना रहता है। बच्चों ने जिस तरह से दीपक जलाया इससे उनका उत्साह देखने लायक था। दौरान समस्त छात्रों को अध्यापकों द्वारा जागरूक किया गया कि कोई भी बच्चे पटाखा कतई न जलाएं और दूसरों को भी पटाखे ना जलाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान विद्यालय पर प्रधानाध्यापक अविनाश,महेंद्र शाही, राधिका गोंड,मीरा यादव,पार्थ सारथी,पारली मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment