सगड़ी क्षेत्र के विभिन्न नदियों, सरोवरों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य।
अजमतगढ़ व जीयनपुर,कसड़ा आईमा के पोखरों पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़।
नेताओ और समाजसेवियों ने वितरित किए पूजन सामग्री।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न नदियों और सरोवरो पर डाला छठ के पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन जगह-जगह लगा हुआ है तो वही व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वही राजनैतिक नेताओं व समाजसेवीयों ने व्रती महिलाओं में नारियल सहित पूजन सामग्री का वितरण किया। सरोवरों पर नदियों के तट पर दोपहर 3:00 बजे के बाद से ही व्रती महिलाओं व उनके परिजनों द्वारा सर पर दौरी रखकर सरोवरों की तरफ कदम बढ़ गए। जहां लोगों की अपार भीड़ जुट गई एवं प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।अजमतगढ़ व जीयनपुर और कसड़ा आईमा के पोखरों पर पानी अधिक होने के बावजूद जगह-जगह बैरिकेडिंग कर के खतरे का सिंबल लगा दिया गया था। एवं महिला पुलिस व पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात रही एवं अधिकारियों के निर्देश पर गोताखोर और इलेक्ट्रीशियन भी मौजूद रहे। तो अजमतगढ़ के गोगा साह भीखी साह पोखरा पर व्रती महिलाओं को चेयरमैन पारस नाथ सोनकर और पूर्व चेयरमैन नीतू जायसवाल के द्वारा पूजन सामग्री का वितरण किया गया। वही ग्राम सभा कसड़ा आईमा के पोखरों पर व्रती महिलाओं को प्रधान संघ अध्यक्ष विरेंद्र यादव के द्वारा पूजा साम्रग्री वितरित किया गया। वहीं व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया तो वही अजमतगढ़ में ही झारखंडी महादेव मंदिर पोखरा की बावड़ी पक्की बावड़ी,ताल सलोना पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया घाघरा एवं छोटी सरजू के तट पर महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। क्षेत्र के कसड़ा आईमा,मुस्लिमपुर,अंजान शहीद,बाजार गोसाईं, चांदपट्टी,लाटघाट,रामगढ़,भदाव, धुंसवा तेजपालपुर सहित क्षेत्र में डाला छठ की धूम रही। क्षेत्र के बाजारो में पूजन सामग्री से पटे रहे। फल मंडी व्यवसाई सतीश सोनकर व अनिल सोनकर, रामप्रकाश सोनकर,मुसाफिर सोनकर,केदार सोनकर ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष व्यसाय डाला छठ पर काफी बढ़िया रहा। जिसका कारण था कि लोगो के पास पैसे कम होने के बाबजूद भी लोगों ने पूजन सामग्री खरीदा व्यापार लगभग 70 प्रतिशत से भी ज्यादा रहा। इस दौरान पुलिस लगातार चक्रमण करती रही। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह,नायब तहसीलदार मंयक मिश्रा,जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,नगर पंचायत जीयनपुर अध्यक्ष हरिशंकर यादव,नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष पारनाथ सोनकर,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ नीतू जायसवाल,एव समाज सेवी नर्मदा गुप्ता,दीपक गुप्ता,मुन्ना बैध,नेहाल मेहदी,मुन्ना यादव, सर्वेश जायसवाल ज्ञानेंद्र मिश्रा,प्रधान संघ अध्यक्ष विरेंद्र यादव उर्फ डब्लू,पुरुषोत्तम यादव,अधिशासी अधिकारी जीयनपुर अजमतगढ़ अमित कुमार यादव आदि ने पूजन सामग्री का वितरण किया।
No comments:
Post a Comment