Monday, February 14, 2022

सगड़ी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

सगड़ी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

सपा का परचम लहरायेगा और सगड़ी में विकास की गंगा बहेगी-डा0 एच एन पटेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के समाजवादी पार्टी का केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को दिन में 2:00 बजे सपा प्रत्याशी डॉक्टर एच एन सिंह पटेल ने फीता काटकर किया।डॉ एच एन पटेल ने सभी बूथ अध्यक्षों, सैक्टर अध्यक्षों व सेक्टर पर्यवेक्षकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ एच एन पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा और सगड़ी विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आशीर्वाद से सगड़ी विधानसभा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे निभाने का प्रयास करूंगा सगड़ी के विकास के लिए हमेशा आगे रहूंगा। वर्तमान सरकार ने किसान मजदूर गरीब शोषित समाज का शोषण किया है। गन्ना किसानों के भुगतान नहीं किया। भ्रष्टाचार अपराध चरम पर है और वर्तमान सरकार के विधायक ने सगड़ी विधानसभा में एक भी कार्य ऐसे नहीं किया। जिसकी चर्चा की जाये। यह सगड़ी विधानसभा विकास से अछूता है। सगड़ी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला तो विकास की गंगा बहेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही सगड़ी विधानसभा के देवारांचल बाढ़ से होने वाली तबाही और उससे नुकसान की भरपाई के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। विधानसभा में अवसर मिला तो सगड़ी का भरपूर सहयोग किया जाएगा और किसानों गरीबों के मदद के लिए आगे आएंगे। इस सरकार ने शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पुल सभी कार्यों में विफल रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव ने किया। सगड़ी विधानसभा के तमाम नेता व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव भी उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के सेक्टर प्रभारी बूथ अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष के साथ सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment