जिलाधिकारी आजमगढ़ ने जीयनपुर कोतवाली में पहुंच चुनाव तैयारियों का लिया जायजा।
पर्यवेक्षक निवास स्थान का किया निरीक्षण कोतवाल को चुनाव संबंधित दियें दिशा निर्देश।
पैदल भ्रमण कर जीयनपुर कस्बा का किया निरीक्षण स्वच्छता को लेकर अधिशासी अधिकारी को लगाई फटकार।
थाने पर नक्शा व रूट चार्ट लगाने का निर्देश।
बिना मास्क दुकानदारों पर कार्रवाई के निर्देश।
ओवरलोड बालू लदे ट्रकों पर संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा चुनाव के तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिला अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने सोमवार को सुबह 11:00 बजे पर्यवेक्षक निवास स्थान जीयनपुर पीडब्ल्यूडी डाक बंगला व नगर पंचायत जीयनपुर का भ्रमण किया वहीं कोतवाली पर चुनाव से संबंधित पत्रावली का निरीक्षण कर कोतवाल को बुथ वार नक्शा व रूट चार्ट थाने पर लगाने के लिए निर्देशित किया।
जानकारी के अनुसार सोमवार कि सुबह 11:00 बजे जिलाधिकारी आजमगढ़ अमृत कुमार त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया सबसे पहले सगड़ी विधानसभा के पर्यवेक्षक निवास स्थान पीडब्ल्यूडी डाक बंगला का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई व भोजन निर्माण का निरीक्षण कर सफाई के निर्देश दियें वही पैदल जीयनपुर बाजार का भ्रमण किया इस दौरान जीयनपुर में सड़क पर जाम लगा हुआ था। वही जिलाधिकारी अमृत कुमार त्रिपाठी ने जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव से जाम का कारण पूछा उन्होंने सड़क में निर्मित गड्ढे व चौक पर गाड़ियों की क्रॉसिंग को लेकर जिलाधिकारी ने तत्काल यूपीडा को पत्र लिखकर गड्ढे भरने के लिए निर्देशित किया तो वही चौक पर नेहरू केंद्र व एनएसएस के प्रशिक्षित बच्चों से यातायात नियंत्रण के लिए कहा बाजार में दुकानदार बिना मास्क दुकान का संचालन कर रहे थे। जिस पर बिना मास्क के दुकानदारों पर जुर्माना लगाने के लिए निर्देश दिये। वहीं उन्होंने नाली में जलजमाव को देखकर अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव से स्वच्छता की जानकारी ली और सड़क किनारे सचल शौचालय देखकर भड़क गए और अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव को फटकार लगाई और कहा कि एक सप्ताह में शौचालय बिना सरकारी खर्च के चालू कराएं अन्यथा इसकी जांच कराई जाएगी। वही जीयनपुर कोतवाली पर विधानसभा चुनाव के लिए तैयार पत्रावली का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया कि थाने पर बुथ वार नक्शा व रूट चार्ट थाने पर लगाने के लिए कहा। वहीं उन्होंने सभी सचल दस्ते के चिन्हित स्थानों पर सीसी कैमरा तत्काल लगाने के लिए नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को निर्देशित किया। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण पर बाजार व कस्बे में लोग चर्चा करते रहे।
वहीं जिलाधिकारी ने सड़क किनारे उड़ रहे बालू को देखकर ओवरलोड ट्रकों को खनन विभाग व आरटीओ व पुलिस को संयुक्त रूप से इन के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ एडीएम वित्त आजाद भगत, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला,अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव,जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment