Friday, February 18, 2022

घर से निकली महिला का 24 घंटे बाद नहर में मिला शव।

घर से निकली महिला का 24 घंटे बाद नहर में मिला शव।

महिला का शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम।

पूजा करने गई विवाहिता का अगले दिन नहर में मिला शव।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन छिडी (बासगांव) निवासी महिला का शुक्रवार कि सुबह गढ़वल गांव के समीप शारदा सहायक नहर में मिला शव परिवार में मचा कोहराम 24 घंटे पूर्व घर से महिला निकली थी पूजा करने परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार निशा पत्नी अश्वनी उम्र 38 वर्ष निवासी बांस गांव अपने घर से बृहस्पतिवार की सुबह 5:00 बजे पाताल नाथ मंदिर पूजा करने के लिए गई हुई थी। पूजा कर घर वापस नहीं लौटने पर उसके ससुर सुभाष पुत्र दिगपाल ने ढूंढना शुरू किया। आसपास गांव व रिश्तेदारी में अपनी छोटी बहू को ढूंढ रहे थे की शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे 112 नंबर डायल पुलिस की सूचना पर नहर में महिला का शव की ससुर ने पहुंच कर पहचान की। वहीं शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जीयनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। महिला का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
जीयनपुर पुलिस ने ससुर की तहरीर पर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला उसकी छोटी बहू थी। जिसके पास दो पुत्री और 1 पुत्र हैं। बड़ी पुत्री कुसुम उम्र 17 साल, सुषमा उम्र 11 साल, शुभजीत उम्र 8 साल के हैं।
मृतका का पति अश्वनी कोलकाता में रह कर परिवार की रोजी रोटी के लिए मजदूरी करता है। वही उसका बड़ा भाई भी सूरत में रहकर नौकरी करता है। मृतिका के घर पर उसकी सास फूलमती और उसकी माता फूला व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा।

No comments:

Post a Comment