Saturday, February 19, 2022

राजनैतिक दलों के कार्यालयों पर भी वीडियो टीम करेगी निगरानी।

राजनैतिक दलों के कार्यालयों पर भी वीडियो टीम करेगी निगरानी।

दलों के कार्यालय पर रैंडम जांच के निर्देश।

आचार संहिता का कराएं पूर्ण रुप से पालन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी व गोपालपुर विधानसभा में नामांकन के बाद राजनैतिक दल के कार्यालयों पर वीडियोग्राफी कराने व रैंडम जांच के लिए चुनाव में लगी टीम के साथ बैठक कर उपजिलाधिकारी ने दिया निर्देश।
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में वीएसटी व एफएसटी की टीम के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बैठक कर नामांकन के बाद राजनैतिक दलों के कार्यालयों पर सगड़ी व गोपालपुर विधानसभा में तैनात सभी छह टीमों को कार्यालयों की वीडियो ग्राफी करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का पूर्ण रूप से विधानसभा चुनाव में पालन कराएं वही तैनात टीम को निर्देशित किया कि सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर रेंडम जांच की जाए जिससे उनके आय-व्यय के किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित करने के लिए कार्यों की जांच करें व जनपद सीमा पर चिन्हित स्थानों पर तैनात उड़नदस्ता दल तेजी के साथ वाहन चेकिंग करें। वही निर्देश पर सभी टीमें सगड़ी विधानसभा में त्वरित रूप से राजनीतिक दल के कार्यालयों पर निगरानी के लिए रवाना हो गई।

No comments:

Post a Comment