शहीद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर पुलवामा के शहीदों को किया नमन।
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने पुलवामा शहीदों को शहीद प्रतिमा के सामने किया नमन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद में स्थित शहीद प्रतिमा के सामने सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने पुलवामा के शहीद को दीप प्रज्वलन कर किया नमन।
जानकारी के अनुसार पुलवामा शहीद दिवस पर अंजान शहीद नथ्थुपुर पार्क कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की प्रतिमा के सामने सेना भर्ती की तैयारी कर रहे दर्जनों युवकों ने दीप प्रज्वलन कर शहीदों को नमन किया तो वही जीयनपुर,अजमतगढ़, आदि स्थानों पर भी जगह जगह युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमोद यादव, राकेश यादव,राहुल,सोनू ,इंद्रलेश,सूरज आदि दर्जनों युवक शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment