चिन्हित व्यक्तियों को पुलिस ने जारी किया रेड कार्ड।
अराजक तत्वों को पुलिस दे रही घर घर लाल कार्ड।
मतदान कर मतदान केंद्र पर दिखाई देने पर होगी विधिक करवाई।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के पूर्व पुलिस अराजक तत्व के घर पहुंच कर दे रही लाल कार्ड। जानकारी के अनुसार पुलिस ने विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्व को चिन्हित कर पूर्व से पाबंद किया गया था। जिनको लाल कार्ड दिया जा रहा है वही उन्हें मतदान के उपरांत मतदान केंद्र से अपने घर पर शांति पूर्वक रहने की हिदायत दी गई है मतदान केंद्र पर कोई भी लाल कार्ड जिनको दिया गया है दिखाई देने पर उनके विरुद्ध धारा 49 आईपीसी के तहत कार्यवाही की जाएगी। जीयनपुर कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि जीयनपुर थाना क्षेत्र में 250 अराजक तत्वों को चिन्हित किया गया है। जिनके घर पुलिस लाल कार्ड लेकर पहुंच रही है। क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने बताया कि सगड़ी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्व से पाबंद अराजक तत्वों के विरुद्ध लाल कार्ड जारी करने के लिए निर्देशित किया गया है पुलिस सभी अराजक तत्वों के घर पहुंच कर उन्हें लाल कार्ड दे रही है।
No comments:
Post a Comment