जिलाधिकारी ने कंधरापुर थाने का किया निरीक्षण सकुशल चुनाव संपन्न कराने के दिए निर्देश।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी ने थाने पर की बैठक।
ईवीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी थाना प्रभारी को सौंपी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कंधरापुर थाना पर जिला अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने शनिवार की दोपहर 1:00 बजे निरीक्षण किया इस दौरान थाने पर बैठक कर विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए दियें दिशा निर्देश।
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर 1:00 बजे जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कंधरापुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने पर मेस व आवास की भी निरीक्षण किया वहीं जिलाधिकारी ने विधानसभा चुनाव के लिए थाने पर बैठक कर थाना प्रभारी को बुथ वार व सेक्टर का निरीक्षण व सेक्टर के अनुरूप नक्शा का निर्माण करने आराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ सभी थाना प्रभारी सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ नियमित वार्ता करे ।वही सभी थाना प्रभारी सचल दस्ते के साथ प्रतिदिन मीटिंग कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की निगरानी करने के साथ ही विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को रोकने के लिए वाहन चेकिंग के लिए निर्देशित किया ईवीएम मशीन सेक्टर मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त थाने पर भी रखी जाएगी जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी थाना प्रभारी की होगी।शनिवार को 1घंटे जिलाधिकारी अमृत कुमार त्रिपाठी ने कंधरापुर थाने पर बैठक की। जिसमें मुख्य रुप से एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा,उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment