Sunday, February 20, 2022

सपा प्रत्याशी का चल रहा डोर टू डोर भ्रमण मिल रहा समर्थन।

सपा प्रत्याशी का चल रहा डोर टू डोर भ्रमण मिल रहा समर्थन।

डॉक्टर एच एन सिंह पटेल गांव-गांव पैदल भ्रमण कर मांग रहे समर्थन।

मशहूर सर्जन डॉक्टर एच एन सिंह पटेल सगड़ी की जनता की नब्ज टटोलने में लगे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा में नामांकन के उपरांत सभी दलों के प्रत्याशी अपने अपने समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है तो वही जनता से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए समर्थन मांग रहे। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर एच एन सिंह पटेल गांव गांव पैदल भ्रमण कर घर घर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं गांव में भ्रमण करने के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग उनके साथ जुट रहे और समर्थन लोगों का मिल रहा है।डॉक्टर एचएन सिंह पटेल पूर्वांचल के विख्यात सर्जन है जिनका अपना दोहरीघाट में निजी नर्सिंग होम का संचालन करते हैं जिनको सगड़ी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच डोर टू डोर भ्रमण कर समाजवादी पार्टी व अपने लिए जन समर्थन जुटा रहे हैं वही मशहूर डॉ एच एन सिंह पटेल भ्रमण के दौरान अपने पेशे के अनुरूप लोगों से मिल रहे व उनकी बीमारी के इलाज के लिए भी सलाह दे रहे हैं विधानसभा चुनाव के मैदान में डॉक्टर एच एन सिंह पटेल बीमार लोंगो के साथ जनता की नब्ज टटोलने में लगे हुए हैं। उन्हें समर्थन भी मिल रहा है। डॉ एच एन सिंह पटेल ने बताया कि सगड़ी विकास से अछूता व एक बीमार विधानसभा क्षेत्र है जिसके विकास के लिए उन्होंने प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि जनता का समर्थन मिला तो सगड़ी को विकसित विधानसभा के रूप में लाने का कार्य करेंगे।
शनिवार को उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों गांव का डोर टू डोर भ्रमण कर समाजवादी पार्टी व अपने समर्थन में लोगों से अपील कर रहे इस दौरान उन्होंने महुला, देवपुर कमालपुर, रसूलपुर,आंखेपुर, नरहन, सिकन्दरपुर सहित विभिन्न गांव का दौड़ा किया इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ पारस सोनकर, ग्राम प्रधान रिजवान, प्रवीण राय अंबुज, पूर्व प्रधान दिग्विजय राम सहित दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment