Wednesday, December 15, 2021

रास्ता अवरुद्ध करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप।

रास्ता अवरुद्ध करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप।

प्रदर्शन कर रास्ता खुलवाने की की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मोलनापुर गोड़ारी गांव की निवासी दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पर पहुंचकर रास्ता अवरुद्ध करने का लगाया आरोप प्रदर्शन कर रास्ता खुलवाने की की मांग।
मोलानापुर गोड़ारी दलित बस्ती की दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष ने पहुंचकर गांव के मुख्य मार्ग से विगत कई वर्षों से दलित बस्ती में जाने वाले चक मार्ग पर दीवाल खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया तो वहीं  उनके द्वारा सरकारी रास्ते पर भी अतिक्रमण किया गया है।
दलित बस्ती की एक दर्जन घरों का रास्ता दीवाल खड़ी करने से अवरुद्ध हो गया है। जिससे आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव के दलित बस्ती के ही सोनू पुत्र पुरुषोत्तम वर्षों से चले आ रहे चक मार्ग पर दीवार खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर रहे हैं। जिससे समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर प्रार्थना पत्र देकर रास्ता खुलवाने की मांग की। इस दौरान दलित बस्ती की तारा,सीमा,छोहाडी,चांदमती, सुनीता,बाला,संजय,राजेंद्र, जीवधन,राजपति आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment