कक्षा दो की छात्रा को कार ने कुचला मौके पर मौत।
सुबह 10:30 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना।
सड़क पार कर दुकान से सामान लेने जा रही थी रिया।
बड़ी पुत्री की मौत से परिवार में कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जमीन हरखोरी गांव के सामने रविवार सुबह 10:30 बजे कक्षा दो की छात्रा सड़क पार करते समय स्विफ्ट डिजायर ने कुचला मौके पर हुई मौत।
जानकारी के अनुसार रिया पुत्री वीरेंद्र चौहान निवासी लढिया जमीन हरखोरी उम्र 8 साल जो कक्षा 2 की छात्रा थी। रविवार को सुबह 10:30 बजे घर से सड़क पर दुकान से सामान लेने के लिए जा रही थी की सड़क पार करते समय आजमगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही शिफ्ट डिजायर गाड़ी ने रिया को कुचल दिया मौके पर ही मौत हो गई। वही शिफ्ट डिजायर गाड़ी फरार हो गई। वही ग्रामीणों की सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने दोहरीघाट थाने को सूचित किया गाड़ी वह गाड़ी चालक रणजीत सिंह पुत्र किस राज सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पोस्टमार्टम के लिए शव को आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक रिया अपने माता-पिता की बड़ी पुत्री थी। वही दो भाई राज उम्र 5 साल व वीर 3 साल के है। वही उसकी माता उमा देवी का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment