Wednesday, December 15, 2021

पुलिस अधीक्षक आजमगढ द्वारा थाना पवई का किया गया औचक निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ द्वारा थाना पवई का किया गया औचक निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आज दिनांक 15.12.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य द्वारा थाना पवई का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर,पारपत्र रजिस्टर ,चरित्र सत्यापन आदि अभिलेख को चेक किया गया। सम्पूर्ण थाना परिसर में भ्रमण कर थाना परिसर में खड़ी लावारिस गाड़ियो का भौतिक निरीक्षण किया गया। जिसमें दिनांक 27.11.2020 से खड़ी लावारिस बोलेरो व अन्य लावारिस गाड़ियो के तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही साथ निर्माणाधिन बैरक,अधिकारी/कर्मचारीगण के आवास,थाना कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया।जनसुनवाई रजिस्टर के सही रख-रखाव एवं जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रो के समय पर निस्तारण हेतु महिला का0 दीपा चौहान को 500 रूपये नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

No comments:

Post a Comment