Thursday, December 16, 2021

प्राथमिक शिक्षक संघ ने भरी हुंकार धरना देकर सौंपा ज्ञापन।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने भरी हुंकार धरना देकर सौंपा ज्ञापन।


मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय मांग पत्र खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा।

पुरानी पेंशन बहाली,शिक्षामित्र व अनुदेशक को स्थाई करने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने भरी हुंकार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड शिक्षा कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ हरैया ने बृहस्पतिवार को धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय मांग पत्रक खंड शिक्षा अधिकारी हरैया को सौंपा।
बृहस्पतिवार की सुबह 10:00 बजे से ही हरैया खंड शिक्षा कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ हरैया के सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने एकत्रित होकर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली, संविदा शिक्षक शिक्षामित्र व शिक्षा अनुदेशक को नियमित करने वेतन वृद्धि, नई शिक्षा नीति से शिक्षक विरोधी प्रावधानों को हटाने,सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश को लागू करने, वेतन विसंगति दूर करने, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा शिक्षकों को देने , मृतक आश्रितों को योग्यता अनुसार नियुक्ति देने, पदोन्नत प्रारंभ करने, के साथ अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ हरैया अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ को एकजुट होकर समस्याओं से लड़ने के लिए आह्वान किया तो वही रामनाथ गौड ने सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा को आगे बढ़ाने में किए गए योगदान की सराहना की तो वही संतोष सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के प्राथमिक शिक्षा व शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों को याद किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के दर्जनों पदाधिकारियों व शिक्षकों ने धरने को संबोधित किया व शिक्षकों के हितों के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के लिए आगे आने का आवाहन किया। शाम 3:00 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी हरैया राजेश कुमार को सौंपा धरने की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक फौजदार ने की वही संचालन रामनिवास यादव ने किया। इस दौरान धीरेंद्र त्रिपाठी, नागेंद्र पटेल, रामकेश पटेल, उषा राय, कंचन तिवारी, सूर्यभान यादव, दिलशाद अहमद, महेंद्र गौतम,अशोक राय,संतोष राय,असहद खां सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment