Thursday, December 16, 2021

जीयनपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामिया गैगेस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामिया गैगेस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के 25 हजार के इनामिया अपराधी व गैंगस्टर अभियुक्त को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जिसमें गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा में 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी नौशाद पुत्र जाकिर निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर को पकड़ने में सफलता हासिल की। जीयनपुर थाना पर मु0अ0सं0-186/2021 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था। जिसमें 25 हजार रूपये के इनामिया अपराधी गैंगस्टर अभियुक्त को जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने गुरुवार को मुखबीर के सूचना पर 25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त नौशाद पुत्र जाकिर निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर को उसके घर ग्राम धौरहरा से सुबह 6.30 बजे जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment