अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के सामने उपजिलाधिकारी के विरुद्ध की नारेबाजी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगडी संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिवक्ता समिति सगड़ी दिन में 11:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक प्रतिदिन की भांती नारेबाजी करते हुए तहसील भ्रमण किया।वहीं जिलाधिकारी राजेश कुमार के पहुंचने पर उनके सामने ही अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के खिलाफ नारे लगायें। उपजिलाधिकारी वापस जाओ वापस जाओ के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के सामने नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। वहीं जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के लिए सभागार में चले गए जिसमें मुख्य रुप से अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष अनिल सिंह,ओमकार त्रिपाठी, मणिकेश्वर मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, सोनू राय,अमरिंदर सिंह,आशीष मिश्रा,अरुण सिंह,सन्तोष कुमार सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment