विद्यालय में लगी बेसिन को उठा ले गए चोर।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अजमतगढ़ शिक्षा क्षेत्र के अधीन स्थित प्राथमिक विद्यालय रौजा सेफन पट्टी पर लगी बेसिन को चोर उठा ले गए तथा नलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस आशय की सूचना जीयनपुर कोतवाली में दी गई है।
एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश की सरकार विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सजाने,संवारने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर अराजक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रौजा सैफनपट्टी गांव में अंग्रेजी माध्यम से उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद का विद्यालय संचालित होता है। इसमें बच्चों की हाथ धोने के लिए 7 वाश बेसिन लगी हुई थी। चोरों ने गुरुवार- शुक्रवार की रात्रि में एक वेशिन को उठा ले गए और वेशिनो में लगी पाइपों को भी खोल ले गए। चोरों ने वेसिनो में लगी नलों की टोटियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस आशय की सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह द्वारा जीयनपुर कोतवाली में शुक्रवार को दी गई। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
No comments:
Post a Comment