मानदेय वृद्धि को लेकर आशाओं ने भरी हुंकार।
प्रदर्शन कर चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
शासन से 6 सूत्रीय मांग पत्रक चिकित्सा अधिकारी को सौंपा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशाओं ने एक निश्चित मानदेय लागू करने को लेकर प्रदर्शन कर 6 सूत्रीय मांग पत्रक चिकित्सा अधिकारी को सौंपा।
जानकारी के अनुसार आशा कल्याण संघ बैनर तले अजमतगढ़ में कार्यरत आशा व आशा संगनियों ने एकत्रित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन कर आशा संगनियों के लिए एक निश्चित मानदेय लागू करने भिन्न-भिन्न प्रोत्साहन राशि की बजाए मानदेय देने व राज्य कर्मचारी का दर्जा देने व अन्य विभागों के भ्रमण के दौरान जोखिम होने पर बीमा निर्धारित करने आशा शिकायत हेतु हेल्पलाइन चालू करने व विभागीय शोषण के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करने और शिक्षा व योग्यता के अनुसार पदोन्नत करने की मांग को लेकर धरना व प्रदर्शन किया। वही अजमतगढ़ चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार को मांग पत्रक सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से अजमतगढ़ अध्यक्ष प्रमिला,उपाध्यक्ष सरोज उपाध्याय,उर्मिला, रीता, मृदुला, सुनीता,पुष्पा,बबीता,ललिता, सरोज इत्यादि दर्जनों की संख्या में आशा कार्यकर्ती मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment