Saturday, December 4, 2021

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी।

मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए जुटे भाजपाई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के तहसील के समीप जूनियर विद्यालय जीयनपुर के प्रांगण में 6 दिसंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के अध्यक्षता में जीयनपुर डाक बंगला में बैठक बुलाई गई। शनिवार की शाम 4:00 बजे जीयनपुर डाक बंगला में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता कर रहे हैं जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपीतो वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जी जान से जुड़ने व गांव गांव से लोगों को लेकर पहुंचने के लिए व जन सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। इस दौरान सगड़ी विधानसभा की विधायक वंदना सिंह, अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू, पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह, भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, दिवाकर सिंह, सोनू सिंह, जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह पटेल, सहित सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment