बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत।
इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर कस्बे में गल्ला मंडी के सामने बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार प्रियांशु सिंह पुत्र मिलन सिंह उम्र 15 साल निवासी जमीन हरखोरी घर से घरेलू सामान के लिए जीयनपुर बाजार आया हुआ था। वापस जाते समय 2:15 बजे मुख्य मार्ग पर गल्ला मंडी के सामने जीयनपुर से ट्रक दोहरीघाट जा रही थी को ओवरटेक करते समय ट्रक से धक्का लगने पर ट्रक के नीचे लेकर बाइक गिर पड़ा। जिसमें बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया मौके पर ही मौत हो गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीयनपुर थाने आई कुछ समय बाद युवक की पहचान जमीन हरखोरी निवासी प्रिंस सिंह के रूप में की गई। मृतक कक्षा 10 का छात्र था जो अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जिसके पास दो बहने हैं एक बहन बड़ी है व एक बहन छोटी है। सूचना पर परिवार व गांव में कोहराम मच गया। उसकी माता रेनू सिंह का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। वहीं पुलिस ने तहरीर के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment