Saturday, December 18, 2021

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का आगमन 19 को आजमगढ़ जनपद में।

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का आगमन 19 को आजमगढ़ जनपद में।

आजमगढ़ जनपद में 4 दिन प्रवास कर सम्मिलित होंगे विविध कार्यक्रमों में।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बड़ागांव पुनापार में रविवार शाम 4:00 बजे देवेंद्र प्रताप सिंह सदस्य विधान परिषद शिक्षक नेता कमलाकांत सिंह के घर पर शिक्षकों से मुलाकात करेंगे।
आजमगढ़ जनपद के प्रतिनिधि कमलाकांत सिंह ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत दिनों भीषण दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के उपरांत आजमगढ़ जनपद में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का पहली बार आगमन हो रहा है। जो 19 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर तक देवेंद्र प्रताप सिंह आजमगढ़ में प्रवास करेंगे। इस दौरान विविध कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

No comments:

Post a Comment