प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व जागरूकता पखवारा दिवस प्रशिक्षण दिया गया।
प्रत्येक माह की 9 तारीख को किया जाता है जागरूक।
76 महिलाओ में 6 का किया चुनाव एव पुरस्कार वितरण।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ पर गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व जागरूकता दिवस मनाया गया। जिसमें कुल 76 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया जिनमें से 6 महिलाएं ऐसी पाई गई जो जटिल प्रसव महिलाओं को चिन्हित किया गया एवं समस्त महिलाओं को पुरस्कार स्वरूप दलिया चना गुड़ आदि वितरित किए गए एवं उनके खान-पान सुरक्षित प्रसव आदि की जानकारी दी गई।वही प्रशिक्षण के दौरान इन समस्त महिलाओं की जांच की गई और जटिल प्रसव चिन्हित किया गया और प्रशिक्षित किया गया कि जो महिलाएं जटिल प्रसव की श्रेणी में आती हैं उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए जनपद के सदर हॉस्पिटल पर समस्त सुविधाए की गई हैं। जिससे कि उनका सुरक्षित प्रसव कराया जा सके। जिसक विधिवत जानकारी दी गई एवं उन्हें खानपान आदि पर विशेष ध्यान देने को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान इन महिलाओं को पुरस्कार स्वरूप खाद्यान्न और खाने की सामग्री भी वितरित की गई एवं उन्हें यह बताया गया कि जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए बार-बार नियमित जांच अपने डॉक्टर से करानी चाहिए जिससे कि उनका सुरक्षित प्रसव बिना किसी परेशानी के कराई जा सके। जटिल प्रसव जच्चा बच्चा के लिए काफी कष्ट दायक एव खतरनाक स्थिति में होता है। जिसका सुरक्षित प्रसव कराना हम डॉक्टरों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी होती है कि उन्हें यह सुरक्षित कराया जाए।जो महीने की प्रत्येक 9 तारीख को स्वास्थ्य केंद्रों पर जटिल प्रसव जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है जहां पर ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया जाता है जिनका सुरक्षित प्रसव कराया जा सके। इस दौरान डॉ प्रदीप कुमार चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़, ब्लॉक प्रबंधक उमाशंकर मिश्र, डॉ ममता राय, बीसीपीएम कुसुम देवी, मंजरी सिंह आदि उपस्थित थी।
No comments:
Post a Comment