31 गाड़ियों की निलामी से 1 लाख 54 हजार रुपये की राजस्व प्राप्ति।
जीयनपुर थाने पर 31 दो पहिया वाहन की हुई नीलामी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर नीलामी सूचना जारी कर बुधवार की देर रात्रि तक 31 दोपहिया वाहनों की नीलामी की गई।
जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के आदेश पर बुधवार को नीलामी की कार्यवाही की गई। नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव की उपस्थिति में हेड मुहर्रिर महबूब आलम ने 31 दुपहिया वाहनों की नीलामी की। जिसमें कुल 2 पहिया वाहन की नीलामी लागत मूल्य 57600 रूपये थी। वही बोली बोल कर 31 दो पहिया वाहन का ₹154000 में नीलाम की गई। जिसमें 96400 रुपये की राजस्व लाभ प्राप्त किया गया। वही जीयनपुर कोतवाली पर दोपहर के बाद शुरू हुई नीलामी में प्रतिभाग करने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। नीलामी मूल्य से शुरुआत होकर अंतिम बोली तक लोग बाइक की नीलामी लेते रहे वही क्षेत्र में नीलामी प्रक्रिया में लागत मूल्य ₹4000 की बाइक ₹19 हजार में सबसे अधिक बोली लगाकर नीलाम की गई। जिसकी चर्चा लोग आपस में करते रहे।
No comments:
Post a Comment